साहित्य और संगीत के क्षेत्र में अग्रसर: अदबी अड्डा
'अदबी अड्डा' एक प्रकाशक और साहित्यिक संस्था है, जो साहित्य और संगीत की गहरी परंपराओं को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह संस्था न केवल स्थापित साहित्यकारों और कलाकारों को मंच प्रदान करती है, बल्कि नवोदित रचनाकारों और कलाकारों को भी प्रोत्साहित करती है। हमारा उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है।
सहयोगी प्रकाशन और मंच
अदबी अड्डा लेखकों और शायरों की रचनाओं को प्रकाशित करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगा । हम कविताओं, कहानियों, उपन्यासों और अन्य साहित्यिक विधाओं को न केवल प्रकाशित बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाने के लिए प्रेरित और सहयोग करते हैं। हमारी संस्था नवोदित रचनाकारों की रचनाओं को प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं और ऑनलाइन मंचों पर प्रकाशित करने में सहयोग करती है। इसके साथ ही, हम समय समय पर पुस्तक लोकार्पण, कवि सम्मेलन और साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन करते हैं।
अदबी अड्डा : सुर , शब्द और संवेदनाओ का संगम
......
शब्द, सुर और संवेदना
चंद शब्द